
IBEX NEWS, शिमला ।
,मुख्यमंत्र ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज चंबा ज़िले के आपदा-प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार आपदा-पीड़ित परिवारों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी रहेंगे और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।



