
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात पटवार वृत देवठी के गांव शील प्रोग में तीन आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों में तुलसी दास पुत्र कालू, लेखराज पुत्र रामसेन और हरीश कुमार पुत्र बीरबल शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
वहीं, एक अन्य घटना में तहसील आनी के अंतर्गत गांव थाला, डाकघर मुनिश बहाली, मौजा थाला में भारी बारिश और भूस्खलन से गोपी चंद तथा प्यारे लाल पुत्र देवी सरण के आवासीय मकानों को नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में प्यारे लाल व उनके पुत्र हेमंत घायल हो गए हैं।
स्थानीय प्रशासन ने दोनों ही स्थानों पर स्थिति का जायजा लिया है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। विस्तृत जानकारी मौके की छानबीन के बाद जारी की जाएगी।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।




