
IBEX NEWS, शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से चंबा के लिए रवाना हो गए हैं। ज़िला चंबा में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।


“इस कठिन घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। सरकार हर संभव मदद और सहयोग के साथ आपके साथ खड़ी है।”
सरकार की प्राथमिकताएँ:
प्रभावित परिवारों तक तुरंत राहत सामग्री पहुँचाना
मूलभूत सुविधाओं की शीघ्र बहाली
ज़रूरतमंदों तक आवश्यक वस्तुओं की समय पर आपूर्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और ज़िला प्रशासन के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों तक तुरंत राहत और खाद्य सामग्री पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।




