
IBEX NEWS,शिमला ।
– हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िला की आनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कराड के लोअर पटारना में हुए भारी भूस्खलन से बड़ा हादसा सामने आया है। इस घटना में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि रेस्क्यू कार्य तीव्र गति से जारी रखने के निर्देश प्रशासन को दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है।


आज प्रातः आनी में सुबह दो मकान भूस्खलन से बह गए हैं जिसमे एक शव बरामद हुआ है तथा 1 व्यक्ति के लापता होने की दुखद घटना हुई तथा खोज एवं बचाव कार्य जारी हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में सभी कार्यों की बहाली तेजी से चल रही हैं। मनाली में जल शक्ति विभाग की पेयजल की योजना को रविवार तक सुचारू रूप से चला दिया जाएगा।
बंजार व सैंज को छोड़कर बाकी जगह बिजली की बहाली भी पूरी तेजी के साथ की जा रही है जो काफी हद तक बहाल की गई है । राष्ट्रीय राजमार्ग 03 का लगभग 100 किलोमीटर का भाग विभिन्न जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ है।
कुल्लू मनाली के मध्य लेफ्ट और राइट बैंक दोनों पर कनेक्टिविटी को बहाल किया जा रहा है। बाह्णु पुल तथा अलेउ सड़क दोनों का कार्य तेजी से चल रहा है।
जिले में बंजार उपमंडल में 45 सड़कें, कुल्लू में लग वेली सहित में 37, मनाली में 28 तथा निरमंड में 20 सड़कें बंद हैं। उन्होंने कहा कि जिला में 191 डीटीआर तथा 35 पानी की स्कीमें प्रभावित हैं। जिनकी बहाली युद्धस्तर पर चल रही है। कुल्लू से मंडी के बीच प्राथमिकता के आधार पर वाहनों की आवाजाही का प्रबंधन किया जा। रहा है
उन्होंने कहा कि लग बेली में 2- 3 गांवों में भूस्खलन से खतरा उत्पन्न हुआ है जिसका मौका करके यहाँ के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया हैं।
बंजार में भी गांवों में भूस्खलन से खतरा उत्पन्न हुआ जिनके लिए तकनीकी एजेंसी से इसका अध्ययन करवाया जा रहा है। बंजार उपमंडल में 7 जगह पर राहत शिविर चल रहे हैं।
उन्होंने अपील की मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, नदी नालों के पास न जाएं।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मनाली में पेयजल योजनाएं, सड़कें और चंबा में विद्युत् आपूर्ति सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुईं हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ बिजली आपूर्ति, पेयजल योजनाएं और सड़कें बहाल करने में जुटा है।
मुख्यमंत्री ने इस कठिन परिस्थितियों में विद्युत् आपूर्ति, पेयजल योजनाएं और सड़कें बहाल करने में लगे सभी कर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की है और उनका आभार व्यक्त किया है।

इसी बीच, भारी बारिश के चलते पुनण खड्ड के छनोट नाला में पानी का बहाव अचानक तेज़ हो गया, जिससे एक कार बहने की भी जानकारी मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।




