
IBEX NEWS,, धिमला ।
पागल नाला क्षेत्र में फंसे वाहनों को निकालने और सड़क मार्ग बहाल करने के लिए ज़िला पुलिस, ज़िला प्रशासन और बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रशासन ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने और आवागमन सुचारु करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित आवाजाही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने स्थानीय लोगों और यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी प्रभावित वाहनों को जल्द से जल्द सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।




