
IBEX NEWS,शिमला ।
मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह दवाड़ा झलोगी के समीप एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में एम्बुलेंस ब्यास नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
क्रेन की सहायता से एम्बुलेंस को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।




