
वर्तमान वित वर्ष में रोगियों की स्वस्थ्य सुविधाओं व अन्य मदों में खर्च किए जाएगें 51 लाख 17 हजार रूपये
IBEX NEWS,शिमला ।
.जिला लाहौल-स्पीति के क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति एवं रोगी कल्याण समिति अध्यक्षा किरण भड़ाना ने की।
बैठक में अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की आपूर्ति, भवनों की मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था तथा रोगियों की मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा सहित विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। उपायुक्त ने अस्पताल के सम्पर्क मार्ग के सुधारीकरण के कार्य को एक माह के भीतर पूरा करने के लोनिवि को निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अस्पताल में लगने वाली लिफ्ट के कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क का कार्य पूर्ण नही होता है तब तक अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को जिला आयुष अस्पताल से संचालित किया जाए।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष क्षेत्रीय अस्पताल में 19321 रोगियों को स्वस्थ्य सेवाएं व उपचार उपलब्ध करवाया गया जिसमें से 1658 आंतरिक रोगी रहे। बैठक में सर्व सम्मति से अस्पताल की प्रयोगशाला में किए जाने वालें जांचों के शुल्कों में मामूली बढौतरी की गई । उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति द्वारा रोगियों को वेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए गत वर्ष कुल 31 लाख 12 हजार 995 रूपये खर्च किए गए और चालू वित वर्ष में 51 लाख 17 हजार रूपये का व्यय किए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को रोगी कल्याण समिति की बैठक फरवरी माह में आयोजित करने सहित साल में दो बारे आयोजित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि रोगी कल्याण समिति की धनराशी को साबधी जमा योजना अपनाकर आय को बढ़ाने पर भी कार्य करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शव गृह में फ्रीजर की सुविधा भी उपलब्ध हो गई ।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बिना देवी, सहायक आयुक्त कल्याणी तिवाना, खंड चिकित्सा आधिकारी डॅा. रोशन लाल, खंड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश आमची, जिला आयुष अधिकारी डा. बनीता शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




