
IBEX NEWS,शिमला
शिमला, 1 नवम्बर 2025 — हिमाचल प्रदेश सरकार ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सेवानिवृत्त टाउन एंड कंट्री प्लानर प्रेम लता के पुनः अनुबंध (re-engagement) की अवधि को छह माह के लिए बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। यह अवधि 1 नवम्बर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक रहेगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रेम लता समान शर्तों व नियमों पर कार्य करती रहेंगी, जो विभाग की पूर्व अधिसूचना दिनांक 29 अक्तूबर 2024 में निर्दिष्ट हैं।
इसके साथ ही, उन्हें शिमला स्थित डिवीजनल टाउन प्लानिंग ऑफिस में टाउन एंड कंट्री प्लानर का पदभार जारी रखने के आदेश भी दिए गए हैं।
यह आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी किया गया है।




