
IBEX NEWS,शिमला
पीएम श्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की 9वीं कक्षा की छात्रा नव्या ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हासिल किया है। विद्यालय प्रशासन, अध्यापकों और सहपाठियों ने नव्या की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसे हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि नव्या ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल स्कूल का नाम रोशन किया है बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नव्या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगी।




