
IBEX NEWS,शिमला, 12 नवंबर।
आम आदमी पार्टी (हिमाचल प्रदेश) ने राज्य के सभी 12 जिलों के लिए जिला पर्यवेक्षकों (District Observers) की नियुक्ति की है। इस सूची में जिला शिमला के लिए मनजीत नेगी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद मंजीत नेगी ने हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा, सह प्रभारी अजय राजपूत तथा आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि—
“मैं हृदय से पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने एक साधारण जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के युवा को जिला शिमला ऑब्जर्वर जैसे ज़िम्मेदार पद के योग्य समझा। मैं पूरी ईमानदारी, निर्भीकता एवं निस्वार्थ भावना से इस दायित्व का निर्वहन करूंगा।”
पार्टी के इस निर्णय को संगठन को जमीनी स्तर पर और मज़बूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
दीगर हो कि निफ़ा (National Integrated Forum of Artists and Activists – NIFFA) द्वारा ‘यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। साथ ही मनजीत नेगी का नाम ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस बुक’ इंग्लैंड में भी दर्ज हुआ है।
पिछले 8 वर्ष के सामाजिक कार्य जिसमें रक्तदान सेवा कार्य, स्लम्स एरिया में जरूरत मंद लोगों को कपड़े, राशन, बच्चों को किताबें, कम्बल , जूते , अस्पतालों में मरीजों की सेवा, छात्रों को पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों के साथ संपर्क एवं सहयोग कार्य में मनजीत नेगी की सक्रियता रही है। जिसके कारण नेगी का इस सम्मान के लिए किन्नौर से चयन हुआ।




