
IBEX NEWS,शिमला, 15 नवम्बर 2025
हिमाचल प्रदेश सरकार के वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए श. संदीप कोहली (HPFS:2017), DPO IDP ऊना को तत्काल प्रभाव से डीएफ़ओ (टी) नूरपुर नियुक्त किया है। वे श. अमित शर्मा (IFS:2019) के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे।

सूचना के मुताबिक राज्यपाल ने यह तबादला जनहित में करने के निर्देश दिए हैं। आदेशानुसार संबंधित अधिकारी को अपना नया कार्यभार तुरंत ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं तथा इसकी सूचना विभाग को भेजने को कहा गया है।
वन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) कमलेश कुमार पंत, IAS के हस्ताक्षर हैं, जबकि इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।




