
माननीय विधायक अनुराधा राणा ने किया शुभ उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला (IPS) की रही गरिमामयी उपस्थिति
IBEX NEWS,शिमला
लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू में आज नवसृजित पुलिस थाना सिस्सू का विधिवत शुभ उद्घाटन माननीय विधायक सुश्री अनुराधा राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति सुश्री शिवानी मेहला (IPS) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।



नवसृजित पुलिस थाना सिस्सू क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम, त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएँ सुनिश्चित करने तथा जन-सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों को पुलिस से संबंधित सेवाएँ अब उनके निकट ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समयबद्ध कार्रवाई और बेहतर समन्वय संभव हो पाएगा।
यह पुलिस थाना न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी और अधिक सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा।




