
राजधानी शिमला के साथ सटे जुंनगा के समीप अश्विनी खड्ड के पास स्विफ्ट डिजायर पूरी तरह से उल्ट गई। स्टोन क्रशर के पास हुए इस हादसे से इस गाड़ी में 2युवक इसमें चंडीगढ़ स्वार बाल बाल बच गए। गनीमत रही कि गाड़ी सड़क के ऊपरी हिस्से की ओर पलट गई। नहीं तो गाड़ी गहरी खाई में गिर सकती थी। ओवर स्पीड और ब्रेक फेलियर की वजह से ये हादसा हुआ बताया जा रहा है। लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींचा। गाड़ी में दो युवक स्वार थे। उन्होंने बताया कि गहरी चोटें नहीं आई है।पास के ही अस्पताल से चेक अप करवाया। चालक के हाथ में थोड़ी चोट है।







