
IBEX NEWS ,शिमला
गृह मंत्रालय (MHA) ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया है।15 जनवरी, 2026 को जारी आधिकारिक ज्ञापन के अनुसार, 1997 बैच के इन अधिकारियों को पे-मैट्रिक्स के लेवल-15 में नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियाँ सीमा सुरक्षा बल (BSF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जैसे महत्वपूर्ण संगठनों में की गई हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
पदोन्नत किए गए अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
आनंद प्रताप सिंह (IPS, HP:97): वर्तमान में BSF में आईजी के पद पर तैनात थे, अब BSF में ही अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) नियुक्त किए गए हैं।
सुमित शरण (IPS, TN:97): इन्हें BSF में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आशीष बत्रा (IPS, JH:97): NIA में आईजी के रूप में कार्यरत थे, अब NIA के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) होंगे।
•संजय कुमार गुंज्याल (IPS, UK:97): इन्हें ITBP में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) नियुक्त किया गया है।ये नियुक्तियाँ रिक्त पदों को भरने और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के नेतृत्व को और अधिक सक्षम बनाने के लिए की गई हैं।आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल (Deputation Tenure) ‘IPS टेन्योर पॉलिसी’ के नियमों के तहत तय किया जाएगा।ये सभी अधिकारी अपने नए पद का कार्यभार संभालने की तिथि से आधिकारिक रूप से ADG की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गृह मंत्रालय के इस फैसले से पाकिस्तान और चीन सीमाओं की निगरानी करने वाले बलों (BSF और ITBP) के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी (NIA) के शीर्ष प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी।





