
किन्नौर जिला सहित अन्य क्षेत्रों से पांच पूर्व सैनिकों का हिमाचल पुलिस में चयन
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश पुलिस को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश में 120 पूर्व सैनिकों का चयन पुलिस कांस्टेबल पदों पर किया गया है, जिनमें जिला किन्नौर से पांच पूर्व सैनिक भी शामिल हैं।
इन पूर्व सैनिकों को प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन जंगा तथा तृतीय IRBn पंडोह में तैनात किया जाएगा। देश सेवा का लंबा अनुभव रखने वाले ये जवान अब प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
पूर्व सैनिकों के चयन से पुलिस बल को अनुशासन, अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। किन्नौर सहित अन्य जिलों में चयन की खबर से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। इसे पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और सम्मान की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।




