
IBEX NEWS,शिमला
लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर थाना में भाजपा युवा मोर्चा मंडल उदयपुर की ओर से सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा इस संबंध में जनरल डायरी (GD) में नॉन-कॉग्निज़ेबल रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा मंडल उदयपुर की छवि को ठेस पहुंचाने और मानहानि करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त पोस्ट में संगठन और एक व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक एवं भ्रामक बातें लिखी गईं, जिससे संगठन की साख को नुकसान पहुंचा है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मामला मानहानि से जुड़ा प्रतीत होने पर नॉन-कॉग्निज़ेबल श्रेणी में दर्ज किया गया है। थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता को नियमानुसार सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी है। फिलहाल पुलिस ने GD दर्ज कर मामले का रिकॉर्ड सुरक्षित कर लिया है।




