
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व स्वास्थ्य,आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के घर में चोरी हुई है। चोरों ने घर में घुसकर चार से पांच पुराने गीजर चोरी किए। पढ़ें …
IBEX NEWS,शिमला
राजधानी शिमला के जाखू में पूर्व स्वास्थ्य एवम आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के घर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। उनका घर लंबे समय से बंद था। चोरों ने घर में घुसकर चार से पांच पुराने गीजर चुरा लिए हैं। छोटा शिमला पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।सूचना है कि पुलिस को दी शिकायत में विजय चौहान ने बताया है कि उनके ससुर रंगीला राम राव का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान है। इस मकान में कोई नहीं रहता है और वह कभी-कभी यहां पर आते हैं। एक महीने पहले यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने चार से पांच पुराने गीजर को एक कमरे में रखा था। 9 जनवरी को वह यहां पहुंचे तो देखा की मकान का मुख्य द्वार खुला था। जब उन्होंने घर के अंदर जांच पड़ताल की तो सभी गीजर गायब थे।




