
राजस्व मंत्री से आग्रह—स्थानीय लोगों को मिले राहत, आवाजाही होगी आसान,मंत्री ने दिया आश्वासन कि अद्यतन स्थिति का पता लगाया जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा
IBEX NEWS,शिमला
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक न्यूरोसर्जन जनक राज ने आज विधानसभा सत्र के दौरान सलूण गांव –चंबा क्षेत्र में रावी नदी के किनारे लगभग 200 मीटर लंबे रास्ते/सड़क निर्माण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने इस संबंध में राजस्व मंत्री से आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं।आजकल लोग पानी कम होने के कारण इसे पार कर रहे हैं । बरसात में इस पर रास्ते का हिस्सा बह जाने से लोग परेशानी में हैं ।PWD, पंचायत के अंदरूनी कारणों से ये निर्माण उलझा है ।
विधायक जनक राज ने सदन को बताया कि सलूण गांव में रावी नदी के साथ लगते इस हिस्से में सड़क न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही, आपातकालीन सेवाओं और दैनिक जरूरतों पर असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस हिस्से में 200 मीटर लंबा रास्ता बना देती है तो इससे न केवल स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास भी तेज होगा। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जा रही है और अब इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। सदन में इस मुद्दे के उठने के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आश्वासन दिया है कि मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया गया।




