
IBEX NEWS,शिमला, 18 मार्च 2026:
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के लिए यह गर्व का क्षण है कि विश्वविद्यालय की दो शिक्षिकाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मेलन में प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है।

किन्नौर की बेटी डॉ. सुशीला नेगी विनू, जो माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, को “एक्सीलेंस इन माइक्रोबायोलॉजी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं, सरकाघाट की बेटी डॉ. नीलम ठाकुर, जो बायोसाइंसेज विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, को “बेस्ट एकेडेमिशियन अवॉर्ड 2026” प्रदान किया गया।
यह सम्मान उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया, जिसका संयुक्त आयोजन आईसीएफआरई-एचएफआरआई, शिमला, मेडिसिनल प्लांट बोर्ड, आरआरएस हिमाचल प्रदेश तथा आईएसएएचआरडी सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा किया गया।
दोनों शिक्षिकाओं की इस उपलब्धि से न केवल एचपीयू, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए दोनों को बधाई दी है।
यह सम्मान उनके शिक्षण, शोध कार्य और अकादमिक योगदान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।




