
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने नेता प्रतिपक्ष Jai Ram Thakur पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री Narendra Modi के सामने प्रदेश के मुद्दे तक नहीं उठा पाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर न तो 1500 करोड़ रुपये की मांग रख सके और न ही RDG (राजस्व घाटा अनुदान) बहाल करने की बात कर पाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जो विपक्ष जनता के हक में आवाज नहीं उठा सकता, उसे सत्ता में आने के सपने छोड़ देने चाहिए।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली सरकार के समय बिजली बोर्ड को करीब 2200 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती थी, जिसे वर्तमान सरकार ने घटाकर 1200 करोड़ रुपये किया है। इसके साथ ही सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए गरीब परिवारों को दो मीटर पर भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रदेश की लगभग 8000 करोड़ रुपये की RDG एक साल के लिए नहीं काटी जाती, तो हिमाचल 2027 के बजाय 2026 में ही आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ जाता।
सरकार ने किसानों के हित में बड़ा संकेत देते हुए कहा कि इस वर्ष लहसुन और गुरनू चाय पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया जाएगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनहित के मुद्दों पर ठोस निर्णय ले रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रह गया है।





