
IBEX NEWS,शिमला :
हिमाचल प्रदेश में आयोजित “Mrs Himachal 2026” और “Mrs Himachal Classic 2026” प्रतियोगिता ने नारी सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और सौंदर्य की एक नई मिसाल पेश की। इस भव्य आयोजन में प्रदेशभर से आई महिलाओं ने अपने हुनर, व्यक्तित्व और आत्मबल से मंच को गौरवान्वित किया।
“Mrs Himachal Classic 2026” में गोहर (मंडी) की नीलम शर्मा ने सेकेंड रनर-अप, सुंदरनगर की उपासना वर्मा ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया, जबकि राजगढ़ (मंडी) की दीक्षा ने विजेता का ताज पहनकर सबका दिल जीत लिया।





वहीं “Mrs Himachal 2026” प्रतियोगिता में सुंदरनगर की निशा सेकेंड रनर-अप रहीं, महादेव (सुंदरनगर) की रितु फर्स्ट रनर-अप बनीं और पालमपुर (कांगड़ा) की आरजू ने विजेता बनकर मंच पर अपना परचम लहराया।




इस आयोजन का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला जब नादौन (हमीरपुर) की 59 वर्षीय प्रवीण मोहिनी को “स्पेशल क्राउन ऑफ इंस्पिरेशन” से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है और आत्मविश्वास ही असली पहचान है।





विजेताओं को ₹25,000 की नकद राशि के साथ आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स प्रदान किए गए। इस आयोजन को सफल बनाने में Kaka Furniture और LG Group से जुड़े अभिषेक मेहरा का विशेष सहयोग रहा। सभी प्रतिभागियों को भी सराहना स्वरूप खूबसूरत हैम्पर्स देकर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मंच केवल सौंदर्य का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है। प्रतियोगिता में शामिल हर महिला अपने आप में एक मिसाल है, जिसने इस सफर को यादगार बना दिया।





