
जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान बांग्लादेश के राजशाही निवासी इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई, जो वर्तमान में शिमला स्थित APG यूनिवर्सिटी में BJMC का छात्र है और 4th सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा है।
IBEX NEWS,शिमला
शिमला | 28 मार्च 2026
शिमला के काली बाड़ी मंदिर और आसपास के बाजारों में महिला वेश में लोगों को आशीर्वाद देने वाले व्यक्ति को लेकर फैली चर्चाओं के बीच पुलिस जांच में अहम खुलासा हुआ है। प्रारंभिक शिकायत में उसे संदिग्ध गतिविधियों में शामिल बताते हुए लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप लगाए गए थे।



जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान बांग्लादेश के राजशाही निवासी इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई, जो वर्तमान में शिमला स्थित APG यूनिवर्सिटी में BJMC का छात्र है और 4th सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह किन्नर समुदाय से जुड़ा है और माता काली का भक्त है। इसी आस्था के चलते वह काली बाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर महिला वेश में जाकर लोगों को आशीर्वाद देता रहा है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उसके खिलाफ जबरन पैसे वसूलने की कोई ठोस शिकायत दर्ज नहीं है। उसने स्वीकार किया कि यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से कुछ धन देता है, तो वह उसे मना नहीं करता।
दस्तावेजों की जांच में उसके सभी कागजात—पासपोर्ट, स्टडी वीज़ा, स्टे वीज़ा और अन्य पहचान पत्र—पूरी तरह वैध पाए गए हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी से संबंधित दस्तावेज भी सही पाए गए।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, लेकिन अब तक किसी आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है।
👉 पुलिस की अपील:
सोशल मीडिया पर भ्रामक या अधूरी जानकारी साझा करने से बचें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें।



