
IBEX NEWS,शिमला
किन्नौर में चोरी के मामलों को सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को थाना भावानगर क्षेत्र के गांव निगानी, तहसील निचार में दो परिवारों द्वारा घर से आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में एफआईआर संख्या 15/2026 और 16/2026 भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 305 और 331(3) के तहत दर्ज की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने एक स्थानीय आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी किए गए आभूषण सुनारों को बेच दिए थे।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 25 मार्च 2026 को करीब ₹12.5 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे की जांच जारी है।
इस सफलता को लेकर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी जांच की सराहना की जा रही है।
“सुरक्षित समाज हमारा लक्ष्य” — इसी संकल्प के साथ किन्नौर पुलिस लगातार अपराधों पर नकेल कस रही है।



