
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से गेयटी थिएटर, शिमला में 7 से 9 अप्रैल 2026 तक पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में पुलिस कर्मियों द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियां और पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी, जो उनकी रचनात्मक सोच और कलात्मक अभिव्यक्ति को दर्शाएंगी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस की मानवीय और रचनात्मक छवि को समाज के सामने लाना तथा कला और संस्कृति के माध्यम से जनसंपर्क को मजबूत करना है।





