
IBEX NEWS, शिमला
शिमला। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है।
जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम थाना सदर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनीमाजरा निवासी एक महिला कोडी बस्ती डाउनडेल, शिमला में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मी द्वारा आरोपी के पर्स की तलाशी ली गई, जिसमें से 40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही कब्जे में लेकर सील किया और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इस मामले में थाना सदर शिमला में 6 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हैं।



