
हमीरपुर चयन आयोग का धमाका, स्कूलों में भरे जाएंगे शिक्षकों के सैकड़ों पद
IBEX NEWS BUREAU
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे।इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन में देखी जा सकती है।
भर्ती की मुख्य बातें:
• विभाग: शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार।
• कुल पद: 894 (लगभग)
• वेतन (Fixed Honorarium): ₹30,000 प्रति माह।
• आवेदन की तिथि: 22.04.2026 से 14.05.2026 (रात 11:59 बजे तक)।
• वेबसाइट: hprca.hp.gov.in





