
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने ट्रेनी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) नॉन-मेडिकल (पोस्ट कोड: 25002) के पदों के लिए बहुप्रतीक्षित अंतिम परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया है। शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।343 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिनमें से फिलहाल 333 पदों का परिणाम संकलित कर सफल उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की गई है।

इस भर्ती के लिए कुल 15,983 आवेदन प्राप्त हुए थे। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट (CBST) में 14,380 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि 1,603 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।स्क्रीनिंग टेस्ट की मेरिट के आधार पर 999 उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक चली। सत्यापन प्रक्रिया के बाद आयोग ने मेरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

जारी की गई सूची में शुभम शर्मा, कार्तिक शर्मा, शुभम मान और मोहित शर्मा जैसे उम्मीदवारों ने उच्च सामान्यीकृत स्कोर (Normalized Score) प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाया है।
आयोग ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं और नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग (प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय) को सिफारिश भेज दी है।












