
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
शिमला में हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर जिला पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। नशे में धुत एक युवक ने पहले सदर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ बहस, गाली-गलौज और शोर-शराबा किया, फिर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाने पर वहां डॉक्टरों, अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से भी अभद्र व्यवहार और बदतमीजी करने लगा।
कई बार समझाने के बावजूद युवक का रवैया आक्रामक बना रहा और वह खुद सहित अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया। हालात बिगड़ते देख शिमला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को BNSS की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दियावहीं एक अन्य मामले में ज्यूरी क्षेत्र में परिवार के साथ हाथापाई और सार्वजनिक रूप से हुड़दंग मचाने वाले युवक को भी पुलिस ने निवारक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया है।
जिला शिमला पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात, नशे में अभद्रता और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
:::



