
स्पैशल सैल और संजौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कोर्ट से मिला 5 दिन का पुलिस रिमांड
IBEX NEWS BUREAU,शिमला ।
जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पैशल सैल शिमला और पुलिस थाना संजौली की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संजौली चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 18 मई 2026 को स्पैशल सैल की टीम लक्कड़ बाजार, संजौली, ढली और आसपास के क्षेत्रों में गश्त एवं मादक पदार्थ तस्करी पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संजौली क्षेत्र का निवासी रवि कुमार उर्फ बंटी इलाके में चिट्टे की सप्लाई करता है और संजौली चौक के आसपास नशे की खेप पहुंचाने आने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत संजौली चौक के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध Bullet Motorcycle को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान रवि कुमार उर्फ बंटी पुत्र स्वर्गीय मंहत राम शर्मा निवासी संजौली, जिला शिमला, उम्र 35 वर्ष के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से करीब 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
मामले में पुलिस थाना संजौली में अभियोग संख्या 34/2026 दिनांक 18.05.2026 अधीन धारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है और यह नशे की सप्लाई कहां-कहां करता था।



