
IBEX NEWS BUREAU,शिमला/रोहड़ू, 22 मई
नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव-2026 के अंतर्गत आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद् के सभी 9 वार्डों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

एसडीएम धर्मेश Ramautra ने कहा कि इस बार नगर परिषद् चुनाव में महिला कर्मचारियों की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। मतदान प्रक्रिया से लेकर चुनाव संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं तक महिला कर्मचारियों ने अनुशासन, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाए।
उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता के कारण चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।


वार्ड नंबर-1 (दशालनी एवं सेरी) से रमा देवी ने 209 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वृंदा जिल्टा को 153, राजवंती को 104 तथा विक्रमा देवी को 53 मत मिले।
वार्ड नंबर-2 (अपर बाजार) से पारुल 116 मतों के साथ विजेता रहीं, जबकि ऊषा शर्मा को 100 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-3 (मुख्य बाजार) से सुजय अग्रवाल ने 266 मत हासिल कर जीत दर्ज की। रंजना रैतका को 146 मत मिले।
वार्ड नंबर-4 (समाला) से रणजीता 122 मतों के साथ विजेता घोषित हुईं, जबकि रीतू को 103 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-5 (बस स्टैंड क्षेत्र) से राज कुमार ने 79 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। राजेश चंद को 54 मत मिले।
वार्ड नंबर-6 (ब्लॉक क्षेत्र) से प्रीति चौहान 124 मतों के साथ विजेता रहीं। बीना देवी को 33 मत तथा नोटा को 3 मत प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर-7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) से जितेंद्र चौहान ने 113 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। सौरव तानटा को 30 तथा नोटा को 6 मत मिले।
वार्ड नंबर-8 (बावटीनाला) से प्यारे लाल आजाद ने 153 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। पन्ना लाल को 140, सोहन लाल को 97 तथा नोटा को 1 मत मिला।
वार्ड नंबर-9 (शक्तिनगर) से शालू दत्ता ने 131 मतों के साथ जीत हासिल की। सिमरन कौर को 42 तथा सुनीता देवी को 56 मत प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद् रोहड़ू में कुल 3151 मतदाताओं में से 2436 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसके तहत कुल मतदान प्रतिशत 77.31 दर्ज किया गया। इनमें 1652 पुरुष मतदाताओं में से 1274 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया तथा पुरुष मतदान प्रतिशत 77.12 रहा। वहीं 1499 महिला मतदाताओं में से 1162 महिला मतदाताओं ने मतदान किया तथा महिला मतदान प्रतिशत 77.52 दर्ज किया गया।
वार्ड नंबर 1 (दशालनी) में कुल 656 मतदाताओं में से 519 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां कुल मतदान प्रतिशत 79.12 दर्ज किया गया। इस वार्ड में पुरुष मतदान प्रतिशत 78.14 तथा महिला मतदान प्रतिशत 80.12 रहा।
वार्ड नंबर 2 (अपर बाजार) में कुल 267 मतदाताओं में से 216 मतदाताओं ने मतदान किया तथा यहां कुल मतदान प्रतिशत 80.90 दर्ज किया गया। इस वार्ड में पुरुष मतदान प्रतिशत 81.12 तथा महिला मतदान प्रतिशत 80.65 रहा।
वार्ड नंबर 3 (मुख्य बाजार) में कुल 526 मतदाताओं में से 414 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 78.71 रहा, जबकि पुरुष मतदान प्रतिशत 77.27 एवं महिला मतदान प्रतिशत 80.42 दर्ज किया गया।
वार्ड नंबर 4 (समाला) में कुल 294 मतदाताओं में से 225 मतदाताओं ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल मतदान प्रतिशत 76.53 दर्ज किया गया। पुरुष मतदान प्रतिशत 80.14 तथा महिला मतदान प्रतिशत 72.97 रहा।
वार्ड नंबर 5 (बस स्टैंड क्षेत्र) में कुल 179 मतदाताओं में से 133 मतदाताओं ने मतदान किया तथा यहां कुल मतदान प्रतिशत 74.30 दर्ज किया गया। इस वार्ड में पुरुष मतदान प्रतिशत 77.67 एवं महिला मतदान प्रतिशत 69.74 रहा।
वार्ड नंबर 6 (ब्लॉक क्षेत्र) में कुल 234 मतदाताओं में से 160 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 68.38 दर्ज किया गया। इस वार्ड में पुरुष मतदान प्रतिशत 70.09 तथा महिला मतदान प्रतिशत 66.67 रहा।
वार्ड नंबर 7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) में कुल 184 मतदाताओं में से 149 मतदाताओं ने मतदान किया तथा कुल मतदान प्रतिशत 80.98 दर्ज किया गया, जो सभी वार्डों में सर्वाधिक रहा। इस वार्ड में पुरुष मतदान प्रतिशत 80.58 एवं महिला मतदान प्रतिशत 81.48 दर्ज किया गया।
वार्ड नंबर 8 (बावटीनाला) में कुल 529 मतदाताओं में से 391 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 73.91 रहा। इस वार्ड में पुरुष मतदान प्रतिशत 74.09 तथा महिला मतदान प्रतिशत 73.73 दर्ज किया गया।
वहीं वार्ड नंबर 9 (शक्तिनगर) में कुल 282 मतदाताओं में से 229 मतदाताओं ने मतदान किया तथा कुल मतदान प्रतिशत 81.21 दर्ज किया गया। इस वार्ड में पुरुष मतदान प्रतिशत 76.03 एवं महिला मतदान प्रतिशत 86.76 रहा, जो महिला मतदान के दृष्टिगत सर्वाधिक रहा।
.0.



