
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
https://www.facebook.com/share/v/18LAWAcN3k/
https://www.instagram.com/reel/DYn-KI8JNq2/?igsh=cmM2YmR4YzF5czNw
Police ने Jakhu Temple आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए विशेष ट्रैफिक एवं यात्रा परामर्श जारी किया है। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनी रहे।
विशेष रूप से चंडीगढ़ की ओर से आने वाले पर्यटकों के लिए कम यातायात और सुविधाजनक मार्ग सुझाया गया है। शिमला पुलिस के अनुसार श्रद्धालु प्राथमिक रूप से टुटीकंडी बाईफरकेशन से ISBT, विक्ट्री टनल, छोटा शिमला, नवबहार होते हुए जाखू मंदिर पहुँच सकते हैं।
इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग के तौर पर टुटीकंडी बाईफरकेशन से विक्ट्री टनल, लिफ्ट, HHH, टॉलैंड, छोटा शिमला और नवबहार होकर जाखू जाने की सलाह दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से यह भी आग्रह किया है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा Ropeway, HRTC टैक्सी और पैदल मार्ग जैसी सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही ट्रैफिक पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील भी की गई है।
शिमला पुलिस ने कहा कि नागरिकों और पर्यटकों का सहयोग शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



