
संजय गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव
IBEX NEWS BUREAU,शिमला,

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता (IAS 1988 बैच) को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

संजय गुप्ता वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग) के पद पर कार्यरत थे और साथ ही मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें जनहित में तत्काल प्रभाव से मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति राज्य प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही है। अधिसूचना पर सचिव (कार्मिक) एम. सुधा देवी के हस्ताक्षर हैं।



