
सोलन नगर निगम पर कब्ज़े की इस जंग में भाजपा ने मैदान मार लिया है। इस बड़ी जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं कांग्रेस के लिए ये नतीजे आत्ममंथन करने वाले हैं।
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन नगर निगम चुनाव के सभी 17 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कुल 17 वार्डों में से भाजपा ने 10 सीटों पर परचम लहराया है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों से संतोष करना पड़ा है। वहीं 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई है।
शुरुआती दौर (वार्ड 1 से 8) से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी, जहां पार्टी ने 6 सीटें झटक कर प्रतिद्वंदियों को पछाड़ दिया। आइए देखते हैं किस वार्ड से किसने दर्ज की जीत:
वार्ड अनुसार विजेताओं की पूरी सूची:
• वार्ड 1 : नीलम (भाजपा) — विजयी
• वार्ड 2 : सुषमा (भाजपा) — विजयी
• वार्ड 3 : गौरव (निर्दलीय) — विजयी
• वार्ड 4 : रोहित भारद्वाज (भाजपा) — विजयी
• वार्ड 5 : प्रियंका पांजा (भाजपा) — विजयी
• वार्ड 6 : रेखा साहनी (भाजपा) — विजयी
• वार्ड 7 : पूजा (कांग्रेस) — विजयी
• वार्ड 8 : सुरेंद्र (भाजपा) — विजयी
• वार्ड 9 : मीनाक्षी (कांग्रेस) — विजयी
• वार्ड 10 : अंकुश सूद (कांग्रेस) — विजयी
• वार्ड 11 : सरिता (भाजपा) — विजयी
• वार्ड 12 : प्रियंका अग्रवाल (भाजपा) — विजयी
• वार्ड 13 : नरेंद्र कुमार (कांग्रेस) — विजयी
• वार्ड 14 : सुलक्षणा (कांग्रेस) — विजयी
• वार्ड 15 : अभिषेक ठाकुर (भाजपा) — विजयी
• वार्ड 16 : सीमा (भाजपा) — विजयी
• ** वार्ड 17 :** अरुणा (कांग्रेस) — विजयी
📈 चुनावी समीकरण एक नज़र में:
• 🎯 कुल वार्ड: 17
• 🧡 भाजपा (BJP): 10 सीटें (पूर्ण बहुमत)
• 💚 कांग्रेस (INC): 06 सीटें
• 🤝 निर्दलीय (Ind): 01 सीट



