IBEX NEWS BUREAU शिमला/किन्नौर
रमेश नेगी
जिला परिषद तरंडा वार्ड के चुनावी नतीजों ने इस बार पूरे किन्नौर की सियासत में एक नया इतिहास रच दिया है। जनता की अदालत से जो फैसला आया है, उसने साफ कर दिया है कि तरंडा वार्ड में केवल और केवल योगराज नाम की आंधी चल रही थी। आधिकारिक घोषणा के आते ही पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और समर्थकों ने अपने चहेते नेता को कंधों पर उठाकर आसमान सिर पर उठा लिया है।चुनावी मैदान में पड़े कुल 5,344 वैध मतों में से योगराज ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए अकेले ही 2,903 वोट अपने खाते में डाल लिए। इस प्रचंड वोट शेयर के आगे विरोधी प्रत्याशी कहीं टिक नहीं सके और ताश के पत्तों की तरह ढह गए।
मुख्य प्रत्याशियों का वोट स्कोरकार्ड:
योगराज : 2,903 वोट (ऐतिहासिक जीत)
कमल किशोर: 1,579 वोट
विजय कुमार: 471 वोट
कृष्ण प्रकाश: 236 वोट
विजेंद्र सिंह: 155 vote
नतीजों का एलान होते ही मतगणना केंद्र के बाहर मौजूद हजारों समर्थकों का हुजूम झूम उठा। जैसे ही लाउडस्पीकर पर योगराज जी के नाम और ‘2903’ के आंकड़े की गूंज हुई, पूरा इलाका “योगराज भाई जी जिंदाबाद” और “किन्नौर का नेता कैसा हो…” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने पारंपरिक किन्नौरी टोपी और हार पहनाकर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।





