
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
प्रथम सशस्त्र पुलिस वाहिनी (1st HPAP) जूनगा में आज एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाहिनी के समादेशक (Commandant) भूपिंदर सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें विभाग को अपनी लंबी और निष्ठावान सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे तीन अधिकारियों को सम्मानित किया गया।



सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से SI करण सिंह, SI आत्मा राम और ASI मोहन सिंह शामिल रहे। समादेशक ने इन अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर भूपिंदर नेगी ने कहा कि पुलिस की नौकरी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक सर्वोच्च कर्तव्य और तपस्या है। अपने जीवन के इतने महत्वपूर्ण वर्ष कानून-व्यवस्था को बनाए रखने, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खाकी की गरिमा को बढ़ाने में समर्पित करना बेहद सराहनीय है।”इस अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की।



