
IBEX NEWS BUREAU शिमला: जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सुन्नी की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को 804 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घराट नाला के पास धरे गए आरोपी
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 4 जून 2026 को अमल में लाई गई। सुन्नी पुलिस की टीम ने सुन्नी-शिमला सड़क पर घराट नाला नामक स्थान पर मुख्य नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सुन्नी की ओर से शिमला की तरफ जा रही एक स्कूटी को संदिग्ध अवस्था में जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस टीम ने स्कूटी और उस पर सवार युवकों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से कुल 804 ग्राम चरस बरामद हुई।
मंडी जिले के रहने वाले हैं दोनों युवक
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान मंडी जिले के करसोग क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है:
• भूपेंद्र कुमार (27 वर्ष): पुत्र श्री हरि सिंह, निवासी गांव सारोला, डाकघर काओ, तहसील व थाना करसोग, जिला मंडी (हि.प्र.)।
• छयाल सिंह (18 वर्ष): पुत्र श्री रोशन लाल, निवासी गांव सारोला, डाकघर काओ, तहसील व थाना करसोग, जिला मंडी (हि.प्र.)।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज



