
IBEX NEWS BUREAU,शिमला/रिकांगपिओ, 1 जुलाई 2026। जिला किन्नौर के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर रणवीर सिंह ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा विकास प्रबंधक (डेवलपमेंट मैनेजर) के कुल 63 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 60 पद अस्थायी तथा 3 पद नियमित श्रेणी के हैं।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो (12वीं) तथा स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 जुलाई 2026 को जिला रोजगार कार्यालय, रिकांगपिओ में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा (रिज्यूमे) के साथ प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच उपस्थित होना होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।
— भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जिला किन्नौर के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।



