
एनपीएस कर्मचारियों की मांग के समर्थन में शिमला में कांग्रेस विधायक और महासचिव क्रमिक अनशन पर जाकर बैठ गए। ये कर्मचारी ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर अड़े है और प्रदेश भर में अनशन पर बैठे है। विक्रमादित्य ने कर्मचारियों की मांग के समर्थन में कांग्रेस का स्टैंड एक बार फिर क्लीयर किया कि जय राम सरकार जान बूझकर मामले को अनसुना कर रही है।सरकार चाहे तो अपने फिजूलखर्ची बंद कर ओपीएस बहाल कर सकती है।इसकी बहाली से इतना अधिक आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। कांग्रेस ने सभी आर्थिक विशेषज्ञों से इस संबंध में सलाह मशवरा किया है उसके आधार पर कांग्रेस ये पुरानी पेंशन सता में आते ही पहली केबिनेट में बहाल कर देगी।







