उत्कृष्ठ हिमाचल के लिए कांग्रेस ने जारी किया लोकलुभावना घोषणापत्र।हर वर्ग के वोटर्स को खुश करने के लिए प्रतिज्ञापत्र नाम से जारी किया।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला।

भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस, हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस दफ़्तर, राजीव भवन शिमला से अपना घोषणापत्र ज़ारी कर दिया है।
घोषणापत्र छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सभा सांसद राजीव शुक्ला, धनी राम शांडिल अध्यक्ष घोषणापत्र कमेटी, HPCC अध्यक्ष सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह, विधायक सुखविंद्र सिंह सुखू द्वारा जारी किया गया।.

अल्का लाम्बा, AICC मीडिया प्रभारी हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस द्वारा जारी जानकारी में प्रतिज्ञा पत्र नाम से जारी इस लोकलुभावने घोषणा पत्र में हर वर्ग के वोटर्स के लिए कुछ न कुछ खास घोषणाएं की गई है। क्या सोचा है कांग्रेस ने हिमाचल ने आगामी पांच सालों के लिए जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र के अहम बिंदुओं को विस्तार से।