भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे से मिले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला।

आज दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह और उनके बेटे शिमला ग्रामीण विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधायक व मौजूदा प्रत्याशी रहे विक्रमादित्य सिंह ने भेंट की। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस दौरान प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बारे विस्तृत जानकारी दी ।

इससे पहले कांग्रेस के कई नेता दिल्ली दौरे कर चुके है और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस यदि विजयी होती है तो मुख्यमंत्री की हॉटकुर्सी को लेकर गोटियां फिट करने को लेकर ये दौरा अहम माना जा रहा है। कौन कितने मार्जिन से जीत रहा है? किन हलकों में हवा टाइट है और कहां कांग्रेस का बड़ा चेहरा मात खा रहा और बीजेपी के किस नेता को कांग्रेस का नया चेहरा औंधे मुंह पटखनी देकर जमानत जब्त करवा रहा है बताते हैं कि इस मुलाकात में तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई है।

कांग्रेस का हर बड़ा नेता चुनाव के बाद दिल्ली का टूर करते नजर आ रहा है। सीएम फेस को लेकर कांग्रेस में स्तिथि हिमाचल में स्पष्ट नहीं है। अपने अपने हलकों से वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ता सीएम उम्मीदवार घोषित कर रहें है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की कतार में खड़े नेताओं को लेकर प्रदेश की ठंडी फिजाएं सीएम फेस की दावेदारी को लेकर गर्माहट ला रही है। विपक्ष के नेता रहे और पूर्व उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की।

इससे पहले चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और रामलाल ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात की है।

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ भी बैठक की। इस दौरान विधायक हर्षर्वधन चौहान और रोहित ठाकुर के साथ ही सोहन लाल भी मौजूद रहे।

हालांकि दिल्ली दौरे को सभी शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं।