भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ अब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्‍यक्ष एवं सांसद प्रतिभा‍ सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह पहुंचे महाकाल के दर्शन को उज्जैन। युवा नेता यदोपति ठाकुर भी साथ ।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्‍यक्ष एवं सांसद प्रतिभा‍ सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता अमित नंदा और युवा नेता यदोपति ठाकुर भी मौजूद रहे। सभी एक साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इससे पहले वे कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे थे।

महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित, महाकालेश्वर भगवान का प्रमुख मंदिर है। पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में इस मंदिर का मनोहर वर्णन मिलता है।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के तीन भाग हैं : वर्तमान में जो महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग है, वह 3 खंडों में विभाजित है। निचले खंड में महाकालेश्वर, मध्य खंड में ओंकारेश्वर तथा ऊपरी खंड में श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर स्थित है। नागचन्द्रेश्वर शिवलिंग के दर्शन वर्ष में एक बार नागपंचमी के दिन ही करने दिए जाते हैं।कहते हैं महाकाल : काल के दो अर्थ होते हैं- एक समय और दूसरा मृत्यु। महाकाल को ‘महाकाल’ इसलिए कहा जाता है कि प्राचीन समय में यहीं से संपूर्ण विश्व का मानक समय निर्धारित होता था इसीलिए इस ज्योतिर्लिंग का नाम ‘महाकालेश्वर’ रखा गया है। हालांकि महाकाल कहने का संबंध पौराणिक मान्यता से भी जुड़ा हुआ है।12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे खास : 12 ज्योतिर्लिंगों में से महाकाल ही एकमात्र सर्वोत्तम शिवलिंग है। कहते हैं कि ‘आकाशे तारकं लिंगं पाताले हाटकेश्वरम्। भूलोके च महाकालो लिंड्गत्रय नमोस्तु ते।।’ अर्थात आकाश में तारक शिवलिंग, पाताल में हाटकेश्वर शिवलिंग तथा पृथ्वी पर महाकालेश्वर ही मान्य शिवलिंग है।12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे खास : 12 ज्योतिर्लिंगों में से महाकाल ही एकमात्र सर्वोत्तम शिवलिंग है। कहते हैं कि ‘आकाशे तारकं लिंगं पाताले हाटकेश्वरम्। भूलोके च महाकालो लिंड्गत्रय नमोस्तु ते।।’ अर्थात आकाश में तारक शिवलिंग, पाताल में हाटकेश्वर शिवलिंग तथा पृथ्वी पर महाकालेश्वर ही मान्य शिवलिंग है।

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से सभी को इंतजार है और मंदिरों में दर्शन के लिए आए दिन बड़े से बड़े नेता भी हजरियां भर रहें हैं।दो दिन इस यात्रा में भाग लेने के बाद आज इन नेताओं की हिमाचल वापसी हो सकती है।