हनीमून मनाने मनाली आया था दंपति,हादसे में नई नवेली दुल्हन।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल एक पहाड़ी राज्य होने के साथ साथ एक बेहतरीन पर्यटक राज्य है। यहां हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। यहां तक कि शादी के बाद ज्यादातर नवदंपति जोड़े हनीमून मनाने के लिए हिमाचल को ही चुनते हैं। ऐसा ही एक जोड़ा हनीमून मनाने हिमाचल पहुंचा था, लेकिन एक हादसे का शिकार हो गया, जिसमें नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई।यह हादसा हिमाचल के कुल्लू जिला के बबेली में हुआ है। यहां एक कार और जीप में जबरदस्त टक्कर हो गई। कार में गुजरात से हिमाचल घूमने आया नवदंपति जोड़ा और चालक सवार था। हादसे में कार में सवार नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई। जबकि उसका पति और चालक गंभीर रूप से घायल हो गई।