हिमाचल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद की ओर से चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की।

Listen to this article

पार्टी सुप्रीमो मायावती की मंजूरी के बाद चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन किया गया है। 

IBEX NEWS,शिमला।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद की ओर से चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। मंडी संसदीय सीट पर सरकाघाट के प्रकाश चंद भारद्वाज, शिमला सीट से सिरमौर के अनिल कुमार, हमीरपुर से धर्मपुर के हेमराज और कांगड़ा से सुलह की रेखा रानी को प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती की मंजूरी के बाद चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन किया गया है।