
IBEX NEWS,शिमला।
हमीरपुर शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत बजूरी में मंगलवार दोपहर बाद एक महिला की सैप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला घर पर काम कर रही थी कि दोपहर के समय सैप्टिक टैंक का ढक्कन टूट गया और महिला उसमें गिर गई। हालांकि परिजन उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल हमीरपुर लेकर आए। अस्पताल लाने से पहले ही महिला दम तोड़ चुकी थी। इसकी सूचना मायका पक्ष को दी गई तो मायका पक्ष के लोग मेडिकल काॅलेज अस्पताल हमीरपुर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को बुलाया गया।




