
IBEX NEWS,शिमला।
27 साल की एक लड़की को 19 साल का लड़का बहन से मिलाने के बहाने कूल्लू मनाली घुमाने लाया और वहां पर उक्त आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाए। ब्यूरी पार्लर का काम करने वाली उक्त पीड़िता को इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर पुलिस ने इसके बयान लेने के बाद पसियाणा थाना में सुनील कुमार नामक लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया लड़का करीब 13 दिन तक युवती को घर से बाहर ले जाने के बाद रेप करता रहा है।लड़की के परिवार में तीन बहन भाई है, जबकि आरोपी उनके पड़ोस में रहता है। इस युवक ने पीड़ित लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया था।




