
IBEX NEWS,शिमला।
नादौन उपमंडल की धनेटा पंचायत के गांव सरायें में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक टेंपो ट्रैवलर यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क से नीचे की तरफ वाहन के लुढ़कने से इसमें सवार एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले छह परिवारों ने जम्मू और हिमाचल में देवी दर्शन करने के लिए दो टेंपो ट्रैवलर वाहन जम्मू से किराये पर लिए। यह परिवार वीरवार को ज्वाला जी माता के मंदिर पहुंचे।




