
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल में बीती रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो अन्य व्यक्ति घायल हैं। एक हादसा शिमला जिला के कोटखाई थाना के अंतर्गत गुम्मा-हिमरी सड़क पर हुआ, जबकि दूसरा हादसा चंबा जिला के सलूणी के सुखधार में हुआ।पुलिस के अनुसार, कोटखाई के हिमरी में एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। इसमें कार में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम कश्यप (41 साल) हिमरी के धार गांव निवासी के तौर पर हुई है। हिमरी में ऑल्टो कार HP 63ए 4099 दिल्गी कैंची के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।




