
IBEX NEWS,शिमला।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से दो दिन के धर्मशाला दौरे पर रहेंगे। नड्डा पौने 12 बजे के बाद धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में रैली कर चुनावी शंखनाद करेंगे। इससे पहले गगल एयरपोर्ट से जोरावर स्टेडियम तक रोड शो करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडनने बीती देर रात कांगड़ा धर्मशाला स्थित जोरावर स्टेडियम पहुंचे जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की जनसभा होने जा रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल के साथ सभा स्थल का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का यह दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है और कांगड़ा पार्लियामेंट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस जनसभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहे हैं।




