
IBEX NEWS NETWORK
आखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात के बाद पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की।इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन ससिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी।

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।
- पहला: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से कहा- भारत ने अपनी हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो नागरिक इलाकों पर गिरे।
- दूसरा: पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया- पाकिस्तानी सेना ने 5 भारतीय फाइटर जेट मार गिराए। LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट भी तबाह किए हैं।
- तीसरा: हमले की लोकेशन और मरने वालों की अलग-अलग संख्या। पाकिस्तान ने रात 2 बजे कहा- हमले 5 ठिकानों पर हुए और 3 लोगों की मौत हुई। 3 घंटे बाद यानी सुबह 5 बजे इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, “भारत ने 6 इलाकों में 24 मिसाइलें दागीं। इनमें 8 नागरिक मारे गए, 35 घायल और 2 लापता हैं।’
भारत ने कहा- पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले नहीं किए
इंडियन आर्मी ने कहा कि स्ट्राइक में केवल आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं। किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया गया। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को ही टारगेट के तौर पर सिलेक्ट किया गया था।

पहलगाम हमले में 26 पर्यटक मारे गए, TRF जिम्मेदारी लेकर मुकरा
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में एक नेपाली नागरिक समेत 26 पर्यटक मारे गए थे। आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी। हमले की जिम्मेदारी पहले लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि वह बाद में इससे मुकर गया था।
अमेरिका ने कहा- यह शर्मनाक है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।’
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसमें एक नेपाल का टूरिस्ट भी शामिल था। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया था।
क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?
भारत द्वारा इस एयरस्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। इस हमले से पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘भारत माता की जय’ कहा है। रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘भारत माता की जय।’ इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना की सराहना की। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, जय हिंद! जय हिंद की सेना।
तनाव के बीच हुआ सैन्य अभियान
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों पर हमला किया। भारत सरकार के अनुसार, इन स्थानों से देश पर हमले की योजना बनाई जा रही थी।
सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई गई थी। बयान में स्पष्ट किया गया कि यह हमला पूरी तरह से संयमित था और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है।
पाकिस्तान की ओर से हताहतों की जानकारी
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने जिओ न्यूज को बताया कि भारत ने पांच स्थानों पर हमले किए, जिनमें से दो में मस्जिदें भी थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं।
मुजफ्फराबाद में अंधेरा, सीमा पर गोलाबारी
मुजफ्फराबाद जो कि पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर की राजधानी है, वहां चश्मदीदों ने बताया कि धमाकों के बाद शहर की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई। भारतीय कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी जोरदार धमाकों, आर्टिलरी गोलाबारी और लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनने की पुष्टि हुई।
पहलगाम हमले का बदला: ‘न्याय हो गया’
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पिछले महीने भारतीय कश्मीर में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए हमले में 26 लोगों की जान गई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि पाकिस्तान ने इनकार करते हुए कहा कि उसे पहले से भारत के संभावित हमले की जानकारी थी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा: “न्याय हो गया।”
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया जारी
पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी कार्रवाई चल रही है, हालांकि उसने इसका कोई विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया है। इस घटनाक्रम से दोनों परमाणु-संपन्न देशों के बीच तनाव और अधिक गहराने की आशंका है।




