
MEA on Operation Sindoor: विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी बड़ी जानकारियां दी हैं और इस जानकारी को सोफिया कुरेशी और व्योमिका सिंह ने दी है।
IBEX NEWS NETWORK
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दो दिन पूरे हो गए हैं और विदेश मंत्रालय ने प्रेस संबोधन में विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के दो दिन के अब तक के सारे अपडेट सांझा किए हैं ।इसमें बताया गया कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन भारत के शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकन भारतीय सेना ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया है ।पाकिस्तान ने 7 मई की रात भारत में कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले का प्रयास किया। इन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। इनका मलबा कई स्थानों पर बरामद हुआ।
आज सुबह भारतीय सशक्त बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर सिस्टम को निशाना बनाया। लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को नाकाम कर दिया गया।
इनका मलबा कई स्थानों पर बरामद हुआ। आज सुबह भारतीय सशक्त बलों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर एयर सिस्टम को निशाना बनाया। लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। कुपवाड़ा, बारामुला, मेंढर और पुंछ में भारी गोलाबारी की जा रही है।

विदेश सचिव मिसरी ने आतंकवादियों के अंतिम संस्कार की फोटो दिखाई। कहा, ‘अगर सिर्फ सिविलयन मारा गया है तो अफसरों की फोटोज आतंकी (लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हाफिज रउफ) के साथ क्यों आई, आतंकवादियों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया था।प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी मौजूद रहे ।

विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत तनाव बढ़ाने का काम नहीं कर रहा है। हमारा मकसद सिर्फ 22 अप्रैल के हमले का जवाब देना है। हमारा जवाब सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। मिलिट्री हमारा टारगेट नहीं थी।
विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि पीओके में एक डैम को निशाना बनाए जाने का पाकिस्तान दावा कर रहा है। हमने सिर्फ आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है। यह दावा सिर्फ भारतीयों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने का आधार बनाए जाने के लिए किया जा रहा है। अगर ऐसा किया गया तो भारत माकूल जवाब देगा। पाकिस्तान सिर्फ प्रोपेगैडा फैला रहा।
विदेश सचिव मिसरी ने कहा, ‘वह दावा कर रहे हैं कि हमारे ऑपरेशन में सिर्फ सिविलियन मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर में केवल आतंकी इमारतें और टारगेट थे। उनके यहां आतंकवादियों का अंतिम संस्कार किया गया। अगर सिर्फ सिविलयन मारा गया है तो अफसरों की फोटोज हाफिज सईद के साथ क्यों आई, आतंकवादियों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया था
गोलीबारी में 16 निर्दोष लोगों की मौत
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेढ़र और राजौरी सेक्टरों में भारी गोलीबारी की थी, जिससे 16 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। भारत को पाकिस्तान द्वारा की गई इस गोलीबारी का जवाब देना पड़ा।
भारत ने पाकिस्तान के वायु रक्षा सिस्टम को निशाना बनाया
कर्नल सोफिया कुरैशी ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में स्थित वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिक्रिया पाकिस्तान के हमलों के समान थी, और लाहौर में स्थित एक एयर डिफेंस सिस्टम को निष्प्रभावी कर दिया गया।




